नई दिल्ली: अगर राजधानी के तमाम ऐतिहासिक धरोहर नहीं देख पाए हैं और अभी तक केवल दिल्ली घूमने के प्लान बना रहे हैं. तो फिर आज से अच्छा कोई मौका नहीं मिलेगा. क्योंकि, आज दिल्ली में सभी स्मारकों में कोई पैसा नहीं लगेगा, कोई टिकट नहीं लगेगी. आज आप दिल्ली के किसी स्मारक की मुफ्त में सैर कर सकते हैं.
दिल्ली को मिला ‘दुनिया के अजूबों’ वाला पार्क, देखिए शानदार PICS
विश्व धरोहर दिवस पर छूट
दरअसल, आज विश्व धरोहर दिवस है. इस दिन सभी स्मारकों पर प्रवेश फ्री है. विश्व धरोहर दिवस के उपल्क्ष्य में लालकिला, कुतुबमीनार, हुमायुं मकबरा, पुराना किला पर कोई टिकट नहीं लगेगा. प्रमुख स्मारक और उनके अंदर के संग्रहालयों में कोई टिकट नहीं लगेगा.
पर्यटकों के लिए किए गए विशेष इंतजाम
विश्व धरोहर दिवस पर पर्यटकों के लिए भी अलग-अलग जगह पर तमाम इंतजाम किए गए हैं. आगा खां ट्रस्ट निजामुद्दीन में पर्यटकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. वहीं विश्व हेरिटेज की टीम भी इस दिन को खास बनाने में जगह-जगह जुटी है. इन स्थलों के महत्व के साथ-साथ सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी सरकारी कार्यक्रम हो रहे हैं..
