फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से निकली एक और काली कहानी

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : मीडिया रिपोर्ट के अनुसाल लगान’, ‘पीपली लाइव’, ‘सुई धागा’ और ‘न्यूटन’ जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता रघुबीर यादव की पत्नी पूर्णिमा खारगा ने आरोप लगाया है कि उनके पति और अभिनेता संजय मिश्रा की पत्नी का अवैध संबंध रहा है और दोनों का एक 14 वर्षीय बेटा भी है. रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिमा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की कथक नृत्यांगना रही हैं. उन्होंने यादव पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दायर की है

10 करोड़ के मुआवजा मांगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिमा ने इस सप्ताह की शुरुआत में तलाक के लिए अर्जी दी है और साथ ही एक लाख रुपये अंतरिम भरण-पोषण और 10 करोड़ रुपये अंतरिम गुजारा भत्ता के तौर पर मांगा है. पूर्णिमा और रघुबीर अलग-अलग रहते हैं, वहीं उनका 30 वर्षीय बेटा अपनी मां के साथ रहता है. पोर्टल के अनुसार, पूर्णिमा ने पहले भी आरोप लगाया था कि उनके पति अभिनेता संजय मिश्रा की पत्नी रोशनी अचरेजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं और उन दोनों का एक 14 साल का बेटा भी है. वहीं पूर्णिमा ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के सात साल बाद रघुबीर को राज बारोट के शो पर काम करने के दौरान अभिनेत्री नंदिता दास से प्यार हो गया था.

रघुबीर के लिए छोड़ा था करियर

बता दें, साल 1988 में रघुवीर और पूर्णिमा की शादी हुई थी. पूर्णिमा पेशे से एक अंतर्राष्ट्रीय कथक डांसर थी. पूर्णिमा के अनुसार, रघुवीर के एक्टिंग करियर के लिए मैंने अपना करियर छोड़ दिया. इसके बाद रघुवीर कामयाबी होते गए. शादी के कुछ सालों बाद रघुवीर अपनी मुझे और अपने पांच साल के बच्चे को छोड़कर चले गए. इसके बाद उन्होंने ने कभी भी हमारे बारे में जानने की कोशिश नहीं की. 1995 में खुद रघुवीर यादव भी इस शादी से तलाक की अर्जी दे चुके हैं. पूर्णिमा ने अपनी याचिका में बताया है कि उन्‍हें 1995 में शक हुआ था कि उनके पति का अपनी को-स्‍टार से संबंध है लेकिन वह इस शादी को बचाने की कोशिश करती रहीं. उस समय रघुवीर ने जबलपुर में तलाक की अर्जी लगाई थी. कई साल बाद उन्‍होंने ये अर्जी वापिस ले ली थी.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *