आखिरकार मेनका गांधी को 35 साल बाद क्यों आई सुल्तानपुर की याद?

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुर: कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी पर निशाना साधा है. संजय ने कहा कि मेनका गांधी सुल्तानपुर में सिर्फ एक टूरिस्ट के तौर पर आई हैं और वक्त के साथ वो यहां से चली जाएंगी.

35 बाद मेनका गांधी को क्या आई सुल्तानपुर की याद
संजय सिंह ने कहा, ‘वह कहती हैं कि सुल्तानपुर उनके पति की कर्मभूमि रही है जबकि वास्तविकता यह है कि सुल्तानपुर उनके पति की कर्मभूमि कभी भी नहीं रही है. उनको सुल्तानपुर की जनता को यह जवाब भी देना चाहिए कि ऐसी कौन सी मजबूरी थी, जिसके चलते 35 सालों के बाद उनको सुल्तानपुर की याद आई?

लोगों के की यह अपील
संजय सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर का यह चुनाव देश का चुनाव है, देश के प्रधानमंत्री का चुनाव है इसलिए बिना किसी डर के, बिना किसी दबाव के और बेहद होशियारी से अपने मत का प्रयोग करें और कांग्रेस की सरकार बनाएं. उन्होंने कहा यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस पार्टी हर गरीब के खाते में 72000 सालाना डालेगी. 22 खाली पड़ी सभी सरकारी नौकरियां अगले साल तक भर दी जायेंगीं.

सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *