देखें सपना की नई कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली :  हरियाणा की धक धक गर्ल सपना चौधरी आए दिन सुर्खियों में छायी रहती हैं, एक बार फिर सपना चौधरी छाईं हुई हैं और इसकी वजह से उनकी नई कार, महीने में लाखों कमाने वाली सपना चौधरी ने नई कार खरीदी है जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया में छाई हुई हैं और छाएं भी क्यों ना कार है ही इतनी महंगी.

महिला दिवस पर खरीदी कार
बीते 7 मार्च को महिला दिवस था लिहाजा महिला शक्ति दिवस पर उन्होंने नई कार निकाली, वुमंस डे के मौके सपना चौथरी ने एक नई फोर्ड एंडेवर कार खरीदा है, जिसका जानकारी उन्हें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी और वीडियो के जरिए दी है. सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पेज से एक विडियो पोस्ट किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘वुमंस डे के मौके पर ‘फैमिली में नई एंट्री एंडेवर की. विडियो में सपना इस नई एंडेवर गाड़ी में बैठी हैं और परिवार की अन्य महिलाएं पूजा करती दिख रही हैं.

सपना चौधरी को जाना पड़ेगा जेल! जानिए क्या है पूरा मामला

25 लाख की है कार
आपको बता दें कि इस कार की शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये है,  वहीं इसके फीचर के मुताबिक इसकी कीमत बढ़ती जाती है जो कि 32 लाख रुपये तक जाती है, दिल्ली के द्वारका सेक्टर के एक शो रुम से कार खरीदने के बाद सपना ने एक के बाद एक कई वीडियो पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है. एक और विडियो पोस्ट करते हुए जिसमें लिखा है कि वह भाई और भाई के साथ मस्ती करने निकली हैं. वीडियो में वह गाड़ी चलाते हुए नजर आ रही हैं.

एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएगी आपके पास, सब्सक्राइब ‘अपना उत्तर प्रदेश’ WhatsApp

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *