प्रियंका बाद पीएम मोदी को आई रामलला की याद, इस दिन करेंगे अयोध्या का दौरा

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: आस्था और सियासत का केंद्र रही अयोध्या नगरी हर चुनाव में चर्चा में रहती है. बात करें पीएम मोदी की तो खुद अयोध्या के साधु-संतों के मन में इस बात की कसक रहती है कि, पीएम मोदी कभी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने नहीं आए. वो 2014 के समय में भी वो केवल अयोध्या के आस-पास रैली करके चले गए. इस बार फिर मोदी का अयोद्धया जाने का कार्यक्रम बना है लेकिन इस बार भी पीएम रैली करने आ रहे है.

1 मई को ये है पीएम का प्रोग्राम
दरअसल, मोदी को पीएम बने 5 साल हो गए हैं लेकिन वो एक बार भी अयोध्या नहीं गए. इस बार अयोध्या जाने का जो कार्यक्रम बना है उसमें पीएम मोदी गोसाइगंज के मयाबाजार इलाके में 1 मई को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

रामलला के दर्शन पर सस्पेंस
पीएम को अयोध्या दौरे के तमाम मायने हैं. यहां पांचवे चरण में चुनाव है. लेकिन इस दौरे से आस-पास की सीटों पर हो रहे चुनाव में फायदा मिल सकता है. हालांकि, पीएम के इस अयोध्या दौरे में ये सस्पेंस है कि, वो रामलला के दर्शन करेंगे या नहीं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *