नई दिल्ली/लखनऊ : अप्रैल और मई महीने के अर्तगंत ही बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जाता है. ये दोनों ही महीने 10वीं और 12 वीं के बच्चों के लिए बहुत खास होते हैं. परीक्षा देने के बाद ही बच्चों में अपने रिजल्ट को लेकर बौखलाहट शुरू हो जाती है, हर कोई अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार करता है लेकिन इस बार चुनाव को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे पहले ही जारी किए जाने वाले है.
लोकसभा चुनावों से पहले आजन खान को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने प्रशासन से किया जवाब तलब
वहीं इस बार बिहार ने बोर्ड के नतीजे सबसे पहले जारी कर एक रिकॉर्ड की कायम कर दिया है. बिहार के बोर्ड रिजल्ट आने के बाद देश के बाकि राज्यों में बोर्ड नतीजों की घोषणा के खबरें तेज हो गई है. अगर आपने भी इस साल बोर्ड की परीक्षा दी है तो ये खबर आपकों खुश करने वाली है क्योंकि बिहार के बाद वो कौन से राज्यें है जिनमें बोर्ड के नतीजे घोषित होने वाले है वो आपको बताने जा रहे हैं. आपको बता दें कि आपकी ये बैचेनी अब जल्द ही खत्म होने वाली है क्योंकि बिहार बोर्ड के बाद यूपी बोर्ड भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2019 का रिजल्ट 15 अप्रैल तक जारी कर सकता है. तो वहीं यूपी बोर्ड के आलावा राजस्थान, एमपी, झारखंड बोर्ड परीक्षाओं के भी रिजल्ट जल्द घोषित होने की उम्मीद की जा रही है.
गौरतलब है कि छात्र अपने रोल नम्बर की मदद से अपना रिजल्ट देख पाएगें. परीक्षाओं का रिजल्ट यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा. वैसे बोर्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी करने की सूचना दें देगा. इसलिए स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए इस वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नम्बर डालना होगा. स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को मोबाइल फोन पर भी चेक कर सकते है.
जिन बच्चों के रिजल्ट आएं हैं उन अभिभावकों हम तो बस यही कहेंगे कि जैसा भी परिणाम हो, परिणाम को लेकर बच्चों पर किसी तरह का दबाव न बनाएं और उन्हें बस जीवन में सफल होने की सीख दें.
