चौथे चरण में बीजेपी के सभी उम्मीदवार हैं करोड़पति, 58 फीसदी हैं दागी

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : 29 अप्रैल को देश में चौथे चरण का चुनाव होना है, जिसमें उत्तर प्रदेश की करीब 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, इलेक्शन वॉच के मुताबिक 13 सीटों पर करीब 152 प्रत्याशी हैं, जिसमें से 145 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया है, 145 उम्मीदवारों में से 57 उम्मीदवार करोड़पति हैं, बीजेपी के 100 प्रतिशत, कांग्रेस के 92 प्रतिशत, बसपा-सपा के 86 प्रतिशत, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के 88 प्रतिशत, निर्दलीय 19 प्रतिशत उम्मीदवार करोडपति है. झांसी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा अधिकतम सम्पत्ति वाले स्थान पर पहले नम्बर पर है, जिनकी सम्पत्ति 124 करोड से अधिक हैं. उन्नाव से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अनु टण्डन दूसरे स्थान पर है जिनकी सम्पत्ति 81 करोड से अधिक है. तीसरे नम्बर कानपुर संसदीय क्षेत्र से शिवसेना के उम्मीदवार बलवीर सिंह चंदेल 66 करोड से अधिक है.

बीजेपी के 58 फीसदी उम्मीदावर हैं दागी

एडीआर की जांच के मुताबिक 145 उम्मीदवारों में से 31 (21 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये है जिनमें से 26 उम्मीदवारों (18 प्रतिशत) ने अपने ऊपर गम्भीर आपराधिक मामले घोषित किये है. स्वतंत्र उम्मीदवारों में 7 प्रतिशत, 58 प्रतिशत भारतीय जनता, 17 प्रतिशत कांग्रेस, 38 प्रतिशत प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी, 33 प्रतिशत बीएसपी, 43 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने ऊपर गम्भीर आपराधिक मामले घोषित किये है.

संपत्ति मात्र 40 हजार रुपए

वहीं सबसे कम सम्पत्ति वाले उम्मीदवारों में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की वंदना गुप्ता जो की खीरी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार है उनकी कुल सम्पत्ति मात्र 17000 रूपये है, हरदोई संसदीय क्षेत्र निर्दलीय से भैया लाल जिनकी सम्पत्ति कुल 20500 है, तीसरे नम्बर पर मिश्रिख संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रवादी श्रमजीवी दल के नरेन्द्र कुमार है जिनकी सम्पत्ति 40000 रूपये है.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *