मायावती का बड़ा बयान ‘अखिलेश यादव का परिवार मेरा परिवार’

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : 25 साल बाद एक हुए सपा बसपा के संबंध दिन ब दिन अच्छे होते  जा रहे हैं, 25 साल से जारी दुश्मनी का यूं अंत होगा किसी ने सोचा नहीं होगा, अखिलेश यादव और मायावती ने किया सियासी गठबंधन और पारिवारिक होता जा रहा है, कुछ दिन पहले मायावती और मुलायम सिंह एक साथ दिखे थे, मायावती मुलायम सिंह का सम्मान करती नजर आईं

डिंपल यादव को दिया आशीर्वाद

वहीं कन्नौज में हुई गठबंधन की रैली में ऐसा नजारा दिखा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी, दरअसल रैली में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने मायावती के पैर छुए तो मायावती ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया, मायावती ने डिंपल यादव के सिर पर हाथ रखा और डिंपल ने भी सम्मानजनक मायावती के पैर छुए जिसके बाद उनके पैर छुते हुए का वीडियो वायरल हो गया

अखिलेश का परिवार मेरा परिवार- मायावती

वीडियो वायरल होने के बाद मायावती का रिएक्शन आया है, मायावती ने कहा की उनका परिवार मेरा परिवार है, बता दें की मायावती को परिवार पर बोलते हुए कम ही देखा गया है, वो अधिकांश सियासत की बाते ही करती है, लेकिन अखिलेश यादव के परिवार को अपना परिवार बताना कई मायने निकाल रहा है

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *