गाजीपुर. उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव (2022 Uttar Pradesh Assembly Election) को लेकर तमाम राजनितिक दलों में हलचल तेज है. हर पार्टी अपने सियासी समीकरण साधने की तैयारी में जुटी हुई है. इसी बीच मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलों के बीच उनके बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ उनके बेटे मन्नू अंसारी शनिवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ले ली है.
मुहम्मदाबाद विधानसभा से दो बार विधायक रहे चुके मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह भोर में समर्थकों के साथ गाजीपुर से लखनऊ पहुंच और 11 बजे अखिलेश यादव की मौजूदगी में सदस्यता ली. उनके साथ ही मुलायम सिंह यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अम्बिका चौधरी लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे. अब वह फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं.
2022 में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव
बता दें कि अगले साल 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सपा समेत बीजेपी, कांग्रेस और बसपा सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. सपा सिबगतुल्लाह अंसारी को पार्टी की सदस्यता देकर इलाके के राजनीतिक माहौल में नए तरह का सियासी समीकरण तैयार करेगी. दरअसल 2017 के विधानसभा चुनावों के पहले अंसारी बंधु अपनी पार्टी कौमी एकता दल से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लेते हुए एसपी में शामिल हो गए थे. बाद में अखिलेश यादव के ऐतराज के बाद उन्होंने एसपी से अलग होकर बीएसपी में शामिल होना पड़ा था.
