लखनऊ : समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव को ये खबर सकते में डाल सकती हैं, क्योंकि जहां पहले सट्टा बाजार में उनकी जीत का दाम घटा हुआ था वो दाम अब कहीं ज्यादा बढ़ गया है, वहीं उनके भतीजे के नाम का दाम घटने लगा है, माना जा रहा है चुनाव में शिवपाल की हार और अक्षय को बीजेपी उम्मीदवार से टक्कर मिल सकती है
बीजेपी का भाव अचानक गिरा
तीसरे चरण में फिरोजाबाद सीट पर चुनाव हो चुका है, इस सीट पर मुलायम कुनबे के दो धुरंधर शिवपाल यादव और अक्षय यादव आमने सामने हैं, वहीं बीजेपी भी दोनों को टक्कर देती दिख रही है, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद से सट्टा मार्केट में इस सीट पर बड़ा फेरबदल देखा गया है, सटोरी जहां पहले चचा शिवपाल की जीत पर दावा ठोंक रहे थे वहीं अब उनके दाम बढ़ गये है, जबकि अक्षय यादव के दामों में गिरावट आई है
तेजी से गिरे बीजेपी के दाम
सट्टा मार्केट में दाम गिरने का मतलब होता है जीत की संभावना ज्यादा, फिरोजाबाद वोटिंग से पहले सट्टा बाजार में बीजेपी के दाम हाई थे, यानि बीजेपी के जीतने की संभावना कम थी, वहीं शिवपाल यादव के दाम कम थे, यानि उनके जीतने की उम्मीद ज्यादा थी, मगर वोटिंग के बाद दामों में बड़ा उलटफेर हुआ है, अब बीजेपी के दाम सबसे कम हैं और सबसे ज्यादा दाम शिवपाल यादव के हैं, यानि सट्टा मार्केट के मुताबिक फिरोजाबाद की लड़ाई समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच है, जो पहले समाजवादी पार्टी और शिवपाल के बीच मानी जा रही थी.
