वाराणसी/लखनऊ: देश की वीवीआईपी सीट में शुमार वाराणसी लोकसभा सीट पर पूरे देश ने अपनी नजरें लगाई हुई है. लोकसभा चुनाव के तीन चरणों पर वोटिंग होने के बाद अब सब ने अपना रूख बाबा भोलेनाथ की नगरी वाराणसी पर टिका लिया है. जिस सीट पर पीएम मोदी मौजूदा सांसद है साल 2014 में नरेंद्र मोदी इस सीट पर बड़े अतरांल से जीते थे और इस सीट से नरेद्र मोदी के उतारे जाने का करिश्माई नतीजा देखकर बीजेपी ने एक बार फिर इसी सीट से पीएम मोदी को उतारा है. वाराणसी के रण में एक बार फिर अपनी जीत का डंका बजाने के लिए पीएम मोदी ने इसी सीट से आज अपना नामाकंन किया है.
पीएम मोदी के नामाकंन में बीजेपी और एनडीए गठबंधन के बीच की एकता साफ देखने को मिली. पीएम मोदी के नामाकंन के लिए केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम समेत कई दिग्गज और एनडीए के बड़े नेता भी शामिल हुए. नामाकंन के दौरान पीएम मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज, बिहार के सीएम नीतिश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे,अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल, नितिन गडकरी, पन्नीर सेल्वम, राम विलास पासवान सहित तमाम दिग्गजों ने एक साथ मौजूद होकर लोकसभा चुनाव में अपनी एकजुटता प्रदर्शन किया.
मायावती की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चीनी मिल मामले में FIR दर्ज!
पीएम मोदी ने अपने नामांकन से पहले महिला प्रस्तावक और पाणिनि कन्या महाविद्यालय की प्रिंसिपल अन्नपूर्णा शुक्ला के पैर छूकर उनसे आर्शिवाद लिया. पीएम मोदी ने वाराणसी डीएम ऑफिस में अपना नामांकन दाखिल किया. अपने नामाकंन से एक दिन पहले 25 अप्रैल को मेगा रोड़ शो कर पीएम मोदी ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया तो वहीं नामाकंन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं को सबोंधित कर अपनी एक अलग छाप उनके मन में छोड़ने पर कोई कमी नहीं रखी. पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को सबोंधित करने के बाद काशी कोतवाल बाबा कालभैरव के दर्शन कर उनसे अपनी जीत की कामना की.
जैसा की सब जानते ही है कि साल 2019 के चुनावी महासमर की आधी जंग पूरी हो चुकी है और आधी अभी लड़ी जानी है लेकिन पीएम मोदी ने इस बार की जंग जीत ली है. इसका अंदाजा तो विपक्ष ने पीएम मोदी के रोड़ शो में लोगों के जनसैलाब को देखकर ही लगा लिया होगा. पीएम मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं को सबोंधित करते हुए कहा कि यहां कार्यकर्ताओं ने बता दिया कि काशी जीतने का काम कल ही पूरा हो चुका है और अब बस हमें पोलिंग बूथ जीतना है.
मोदी की जीत और हार गंगा मैया देख लेगी पर मेरे बूथ का हर कार्यकर्ता जीतना चाहिए…हमे इस बार के चुनाव में सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने है.आज देश का हर नागरिक कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार…इसी के साथ पीएम मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कल जो दृश्य वो देख रहे थे उससे पसीने की महक आ रही थी उन्होंने कहा कि वो खुद एक बूथ कार्यकर्ता रहे है और पोस्टर लगाने का सौभाग्य उन्हें भी मिला है…इतिहास में ये पहला मौका है जब इस तरह से चुनाव लड़ा जा रहा है…पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें हर बूथ जीते बिना बनारस जीतने में मजा नहीं आएगा…जनता का दिल जीत लेंगे तो दल को जनता जीता ही देंगी…
पीएम मोदी के रोड़ शो में शामिल होने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ कर काशी की सड़को पर आ गया था…और इसी भीड़ ने पीएम मोदी को काशी की आधी जंग तो जिता दीं है, और बाकि की जंग के लिए बीजेपी कार्यकर्ता अपनी ताकत लगा रहे है तो वहीं कांग्रेस ने वाराणसी में पहले ही अपने हथिहार डाल दिए है.क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में अपनी जमानत तक जब्त कराने अजय राय को कांग्रेस ने एक बार फिर पीएम मोदी की टक्कर में उतारा है जबकि इस सीट से सभी प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतरता देखना चाहते थे.
