बदायूं: यूपी में एक तरफ 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही, तो दूसरी तरफ चुनाव आयोग की टीम ने योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य पर यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी के प्रत्य़ाशी धर्मेंद्र यादव की शिकायत पर की गई है. धर्मेन्द्र यादव ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया. कहा कि, भाजपा प्रत्याशी संघ मित्रा के पिता स्वामी प्रशाद मौर्या, जो उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री है. नियमानुसार वह बदायूं में नहीं रह सकते, लेकिन मतदान के दिन भी वह चुनाव प्रभावित करने के आशय से बदायूं में रुके हुए हैं.
बदायूं: स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर चुना आयोग की टीम ने मारा छापा
