LIVE: इस मकसद से लखनऊ में योगी, RSS के पदाधिकारियों के साथ शाह करेंगे मैराथन बैठक!

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर
लखनऊ : 2019 लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह हर राज्य का दौरा करने में लगे हुए हैं. चुनावी दौरे पर अमित शाह आज नवाबी नगरी लखनऊ का दौरा करने वाले हैं. लखनऊ के एक वाटर पार्क में होने वाली इस मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ दिनेश शर्मा, संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत कई अधिकारी और नेता मौजूद रहेंगे.
योगी मंत्रिमंडल में होंगे फेरबदल!
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अमित शाह, यूपी कैबिनेट में फेरबदल के मद्देनदर लखनऊ आ रहे हैं. खास बात ये है कि आज होने वाली इस बैठक में शाह एक तीर से कई निशाने साधेंगे. एक तरफ योगी मंत्रिमंडल फेरबदल है तो दूसरी तरफ प्रवीण तोगड़िया की सक्रियता, लोकसभा चुनावों की तैयारियों की स्थितियों का जायजा लेना.

यह भी पढ़ें : एनकाउंटर के दौरान ठांय-ठांय करने वाले वाले SI को सरकार देगी अवॉर्ड

आरएसएस के पदाधिकारी भी होंगे शामिल
लखनऊ में आज होने वाली बैठक संघ के लिए भी काफी खास मानी जा रही है. इस बैठक के लिए खास तौर पर आरएसएस के 6 प्रांतों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. 9 घंटे तक चलने वाली इस मैराथन बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस ने फिर दिखाए ‘बागी’ तेवर,अब कर दी ये मांग

प्रवीण तोगड़िया पर शाह की निगाहें
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने राजनीतिक दल बनाने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सत्ता में आने के तीन महीने में ही राम मंदिर बनाया जाएगा.साथ ही प्रवीण तोगडिया ने कहा कि बहुत जल्द ही पार्टी का नाम सार्वजनिक करने के ऐलान के बाद शाह की निगाहें उन पर भी हैं. माना जा रहा है कि प्रवीण तोगड़िया से आगामी विधानसभा चुनावों में कैसे निपटा जा सकता है और वह पार्टी के लिए कैसे चुनौती बन सकते हैं आज इस पर भी मंथन होगा.
लोकसभा चुनावों पर टिंकी निगाहें…
लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का वक्त बाकी रह गया है. राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत सभी मुख्य पार्टियों की नजर देश के सबसे बड़े सियासी राज्य उत्तर प्रदेश पर लगी हुई हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *