पेंडिग केस से परेशान हुए लोग, एक ने खत लिखकर कहा-क्यों ना जज और कोर्ट को उड़ा दिया जाए

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

कानपुर : कानपुर जिला एवं सत्र अदालत में मंगलवार को बम होने की धमकी के बाद पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी. पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) राजकुमार ने बताया कि जिला न्यायाधीश को मंगलवार को एक पत्र मिला जिसमें अदालत परिसर में बम धमाकों की धमकी दी गई थी.

न्यायाधीशों के लिए कोर्ट परिसर में रखे बम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पत्र भेजने वाले ने अपनी पहचान न्यायिक प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार से पीडित व्यक्ति के रूप में की और अपने को अखिल भारतीय निषाद मंच का सदस्य बताया. पत्र में उसने दावा किया कि उसने अदालत परिसर में न्यायाधीशों को मारने के लिए बम लगाये हैं.

यह भी पढ़ें : एनकाउंटर के दौरान ठांय-ठांय करने वाले वाले SI को सरकार देगी अवॉर्ड

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस ने फिर दिखाए ‘बागी’ तेवर,अब कर दी ये मांग

पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एसपी (पूर्वी) ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद जिला न्यायाधीश ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी. इसके बाद अदालत परिसर की डॉग स्क्वायड और सुरक्षा बलों की मदद से सघन तलाशी ली गयी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये. उन्होंने कहा कि अदालत परिसर में आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और पत्र भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *