लखनऊ: नागरिकता संशोधन बिल पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है. दिल्ली के अलावा इसी चिंगारी अब उत्तर प्रदेश तक भी पहुंचने लगी है. लखनऊ, सहारनपुर में प्रदर्शन हुए हैं वहीं अलीगढ़ में हिंसक प्रदर्शन हुआ है.
6जिलों में धारा 144, इंटरनेट बंद
उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालात को देखते हुए धारा 144 भी लागू की गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस महानिरीक्षक(कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया है कि, प्रदेश में शांति के लिए सब चौकस है पूरी तरह से एहतियात बरती जा रही है. यूपी के 6 जिलों अलीगढ़, बुलंदशहर, कासगंज, मेरठ, सहारनपुर और बरेली में धारा 144 लागू कर दी गई है. मेरठ सहारनपुर अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगा है.
सीएम ने की शांति की अपील
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों से शांति और सौहार्द की अपील की है. मुख्यमंत्री के ऑफिस की ओर से जारी बयान में शांति की अपील करते हुए कह गया है कि, ‘नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा फैलाई जी री किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. प्रदेश सरकार हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने कि लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है इसके लिए यह भी आवश्यक है कि, सभी नागरिकों द्वारा कानून का पालन किया जाए। राज्य में कायम अमन चैन के माहौल को प्रभावित करने की किसी को अनुमति नहीं है.
