यूपी वाणिज्‍य कर मिनिस्ट्रियल स्‍टाफ एसो. में सत्येंद्र सिंह का डंका, मिली इस अहम पद की जिम्मेदारी

अपना एनसीआर

नोएडा : उत्‍तर प्रदेश वाणिज्‍य कर मिनिस्ट्रियल स्‍टाफ एसोसिएशन, नोएडा जोन के चुनावों के संपन्न होने से पहले ही 12 प्रत्‍याशियों में से 11 प्रत्‍याशियों को विभिन्‍न पदों के लिए चुन लिया गया है. खास बात ये है कि किसी भी प्रत्याशी का विरोध नहीं हुआ है.

जिन प्रत्याशियों को पदों के लिए चुना गया है, उसमें सत्‍येंद्र बहादुर सिंह को अध्‍यक्ष, शिवकुमार को उपाध्‍यक्ष, अरविंद तोमर को उपाध्‍यक्ष, सुनील कुमार को सचिव, गोविंद कुमार को सह सचिव, दीपक राना को संगठन मंत्री, नंद किशोर को प्रचार मंत्री, विशाल कुमार को ऑडिटर, हेमंत कुमार को कोषाध्‍यक्ष और मोहम्‍मद मारूफ और अनिल कुमार को प्रांतीय कार्यकारिणी का सदस्‍य चुना गया है.

यूपी के इस शहर में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

एक प्रत्याशी का नामांकन हुआ वापस
उत्‍तर प्रदेश वाणिज्‍य कर मिनिस्ट्रियल स्‍टाफ एसोसिएशन, नोएडा जोन के चुनाव संयोजक प्रशांत धवन के अनुसार एसोसिएशन के चुनावों में खड़े हुए 11 प्रत्याशियों को तो पद मिल गया, लेकिन एक का नामांकन वापस हुआ है. इनका नाम हरिशंकर है. जानकारी के मुताबिक, हरिशंकर ने सचिव पद के लिए नामांकन भरा था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *