दिल्ली : 23 मई को चुनाव के नतीजें जारी होंगे मगर उससे पहले पीएम मोदी 18 मई को केदारनाथ पहुंचकर वहा बनी गुफा में साधना करेंगे, सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
18 मई को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे, यहां वो केदार बाबा के दर्शन करेंगे औऱ वहां बनी गुफा में ध्यान साधना करने जाएंगे, इसी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन, पुलिस औऱ एसपीजी पीएम दौरी की तैयारियों में जुटी है
होंगे दूसरे मेहमान
बता दें कि केदारनाथ के विकास का जिम्मा संभालने के बाद प्रधानमंत्री ने ही केदारनाथ में गुफा बनाने के निर्देश दिए थे. बीते साल बनी गुफा का संचालन इस साल से विधिवत शुरू हो गया. इस साल महाराष्ट्र के जय शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुफा में रुकने वाले दूसरे मेहमान होंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री केदारनाथ पहुंचने के बाद सांय गुफा में मेडिटेशन करेंगे, इसके लिए तैयारियां भी की जा रही है,
बाबा से लेंगे जीत का आशीर्वाद
17 मई को देशभर में चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा, लिहाजा चुनाव की भागदौड़ के बाद पीएम एक ओर बाबा से जीत का आशीर्वाद लेंगे वहीं हिमालय की गुफा में ध्यान कर मन को आध्यात्मिक शांति प्रदान करेंगे. ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से 11700 फीट है. जबकि मंदिर परिसर से डेढ़ किमी दूर बनी ध्यान गुफा की ऊंचाई करीब 12250 फीट है.इससे पहले पीएम गुरुड़चट्टी में साधना कर चुके हैं, हालांकि तब मोदी सामान्य यात्री के रूप में थे, और अब देश के प्रधानमंत्री हैं.
