यूपी के इस शहर में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

अपना एनसीआर अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों की खैर नहीं. क्योंकि अब बिना हेलमेट के सवारी करने वाले लोगों को पेट्रोल नहीं मिलने वाला है. दरअसल, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन की ओर से फैसला लिया है कि 1 जून से दोपहिया वाहन सवारों को हेलमेट नहीं लगाने पर पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा.

इस बारे में डीएम बृजेश नारायण सिंह ने जिले के सभी पेट्रोल पंप के डीलरों के साथ एक बैठक की और उन्हें आदेश दिया कि वे 1 जून से इस निर्णय का सख्ती से पालन करें. जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि 31 मई के बाद जनपद के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पहनकर आए दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *