अयोध्या : लोकसभा चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर भरोसा जताया है. बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समाज को नरेंद्र मोदी या बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, पीएम रहते नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार बहुत अच्छी रही है.
इस बार भी अच्छा काम करेगी सरकार
इस बार कल से बनने वाली मोदी पार्ट 2 सरकार भी बहुत अच्छा कार्य करेगी. नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास कर रहे है . नरेंद्र मोदी की सरकार हिन्दू ओर मुस्लिम सबके लिए है. ऐसे में मुस्लिम समाज को डरने की जरूरत नही है. कांग्रेस का बगैर नाम लिए इकबाल अंसारी ने कहा कि कुछ पार्टियां बीजेपी के नाम पर मुस्लिम समाज को डराती हैं.
इकबाल अंसारी ने नरेंद्र मोदी की कल दोबारा बनने वाली सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विश्व मे नंबर एक बनेगा. वहीं, इकबाल अंसारी ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की इक्क्षा जताते हुए कहा कि यदि बुलावा आया तो वह नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल जरूर होंगे.
