अरुण जेटली ने नरेंद्र मोदी को लिखा खत, कहा- ‘मंत्रिमंडल में नहीं चाहिए कोई भी पद’

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : नए मंत्रिमंडल के गठन से पहले पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि नई सरकार में उन्हें कोई मंत्री पद नहीं चाहिए. जेटली ने खराब सेहत का हवाला देकर कहा है कि उन्हें नई सरकार में कोई पद नहीं चाहिए.

जेटली ने स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
जेटली ने पीएम मोदी को लिख खत में कहा है कि मैं आपसे औपचारिक रूप से अनुरोध करने के लिए लिख रहा हूं कि मुझे खुद के लिए अपने उपचार के लिए और अपने स्वास्थ्य के लिए उचित समय की ज़रूरत है और इसलिए नई सरकार में, फिलहाल के लिए मैं किसी भी जिम्मेदारी का हिस्सा नहीं होना चाहता.

बिजनौर में बसपा नेता और भतीजे की हत्या, मिठाई के डिब्बे में लाए मौत का सामान

ट्विटर पर शेयर किया खत
प्रधानमंत्री मोदी को लिखे गए लैटर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जेटली ने लिखा, आपके नेतृत्व में पिछली सरकार में 5 साल काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और इससे मुझे काफी अनुभव भी मिला है. इससे पहले भी पार्टी ने मुझे पहली एनडीए सरकार में पार्टी संगठन में भी और विपक्ष में भी मुझे जिम्मेदारी दी गई. मैं इससे अधिक कभी कुछ नहीं चाहा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *