मथुरा : यूपी के मथुरा जनपद में आए लव पाकिस्तान के गुब्बारे बेचने का मामला सामने आया है. मामला विजयादशमी के एक दिन बाद का बताया जा रहा है. जब रात में एक युवक ने भरत-मिलाप लीला के अवसर पर लगने वाले मेले में आई लव पाकिस्तान लिखा गुब्बारा बेचते हुए पकड़ा गया. मौके पर ही पुलिस अधिकारियों ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, युवक द्वारा आई लव पाकिस्तान लिखे हुए गुब्बारे बेचे जाने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. इसके साथ ही पुलिस, एनआई और एटीएस की टीम गुब्बार विक्रेता से पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें : एनकाउंटर के दौरान ठांय-ठांय करने वाले वाले SI को सरकार देगी अवॉर्ड

सत्तार है गुब्बारे बेचने वाले शख्स का नाम
गुब्बारे बेचे जाने वाले शख्स से पूछताछ के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने मीडिया को बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला कोसी थाने में दर्ज किया गया है. इसके साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. वह लगातार सक्रिय हैं और राज्य में होने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि आई लव पाकिस्तान लिखा गुब्बारा बेचने वाले का नाम सत्तार है, जिससे पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें : नेता बनने के लिए जाना होगा इस ‘स्कूल’ और ये होगी पढ़ाई…
तलाशी के अभियान के दौरान खाली थे पुलिस के हाथ
अधिकारियों ने बताया कि सत्तार ने जहां से गुब्बारे खरीदे थे, वहां भी तलाशी अभियान भी चलाया गया था लेकिन कुछ नहीं मिला. गुब्बारे गोदाम वाला हिन्दू है और उनके यहां कुछ नहीं मिला है. फिर भी नजर बनाए हुए हैं.
