नई दिल्ली : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब महिलाएं आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाएंगी. जी हां आपने सही पढ़ा, आपके गणतव्य स्थान पर पहुंचाने की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गयी है. दरअसल, नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर पर ट्रेन की कमान महिला चालकों के हाथों में होगी. इस बाबत महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जाएगा और भारी संख्या में महिलाओं की भर्ती भी जाएगी.
नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर पर महिलाओं को ये जिम्मेदारी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही है और इसके लिए 30 फीसदी से ज्यादा महिला चालकों को इस विभाग में भर्ती करायी जाएगी. मेट्रो के दूसरे अन्य विभागों के कामों के लिए भी महिलाओं को ही नियुक्त किया जाएगा. इसके लिए भी काफी संख्या में महिलाओं की भर्ती की जाएगी. आपको जानकारी दे दें कि इसी साल नवंबर महीने में एक्वा मेट्रो रेल सेवा शुरू की जा सकती है.
यह भी पढ़ें : दिवाली पर बेरोजगारों को मिला धोखा, 32 हजार अनुदेशकों की भर्ती रद्द
ड्राइवरी के अलावा इन हिस्सों की भी होगी जिम्मेदारी
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने इस बारे में विस्तार से बताया. अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के चालक के अलावा स्टेशन कंट्रोल, डिपो कंट्रोल, क्राउड कंट्रोल, टोकन काउंटर, हेल्प लाइन डेस्क और राजस्व प्रबंधन के कामों के लिए महिलाओं को ही नियुक्त किया जाएगा. इसके लिए डीएमआरसी और एनएमआरसी की ओर से स्पेशल ट्रेनिंग की व्यवस्था भी की गयी है. अधिकारियों ने बताया कि इस बात की पूरी कोशिश की जा रही है कि इस लाइन की पहली मेट्रो चलाने में महिला चालक का भी सहयोग हो.

यह भी पढ़ें : आज है शरद पूर्णिमा, इन मंत्रों के जाप से होगी धन-धान्य की प्राप्ति
हर कोच में 700 यात्री कर सकेंगे सवारी
एनएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक 154 चालकों में से 54 महिला चालक की नियुक्ति होगी. कोच के हर एक टर्न में करीब 700 यात्रियों को सवार किया जाएगा. इसके साथ ही एनएमआरसी ने फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी विकसित कराने के लिए टेंडर भी निकाला दिया गया है. बताया जा रहा है कि टेंडर कई कामों को ध्यान में रखकर निकाला गया है. यहां सभी मेट्रो स्टेशनों पर लोगों की पहुंच आसान हो सके इसके लिए एनएमआरसी की ओर से कई कोशिश की जा रही है.
