नई दिल्ली : राइस वॉटर यानी की चावल का पानी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है. जिस वजह से ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है. इसके साथ ही ये हमारी स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. चावल के पानी से आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं. आइए बताते हैं कि कैसे चावल के पानी से आप अपनी उम्र के साथ चेहरे पर पड़ते हुए निशान छुपा सकती हैं.
सबसे पहले तो चावल के पानी को आप 2 तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं. पहला तरीका प्रेशर कुकर की जगह पतीले में चावल के पक जाने के बाद उसके पानी को अलग कर लें. ये पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. दूसरा तरीका आधा घंटा या रातभर के लिए कच्चे चावल को पानी में भिगोकर रखें उसके बाद में चावल से पानी को अलग कर लें. राइस वॉटर आपकी त्वचा के लिए एक चमतकार की तरह होता है. जिसमें बहुत सारे विटमिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें फेरुलिक ऐसिड भी मौजूद होता है जिस वजह से ये पानी ऐंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है.
फेशियल क्लेंजर की तरह करें यूज
आप चावल के पानी को टोनर या फेशियल क्लेंजर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं. जिससे चेहरे के पोर्स बंद हो जाएंगे और ये स्किन को टाइट रखने में भी मदद करता है. आपकी स्किन लूज हो तो चेहरे पर निशान पड़ने लगते हैं. ये पानी उन निशानों को दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा लगातार चावल के पानी को इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर कील-मुहांसे नहीं होते हैं. साथ ही स्किन कोमल, चमकीली और मुलायम भी हो जाती है. चावल के पानी को इस्तेमाल करने के लिए इस पानी में रूई को डुबोकर चेहरे पर लगाएं. इसके अलावा किसी खाली बोतल में पानी को भरकर चेहरे पर स्प्रे भी कर सकती हैं.
