नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ का तेजी से बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में महिलाएं, लड़कियों और पुरुष तो पहले से ही सुरक्षित नहीं थे, अब ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है.
दिल्ली पुलिस पर एक ऐसे हमले का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो पश्चिमोत्तर दिल्ली का है. दरअसल, रविवार देर शाम एक टैंपो की दिल्ली पुलिस की कैब से टक्कर हो गई.
BHU UG, PG Results 2019: नतीजे जारी, ऐसे करिए हॉस्टल के लिए अप्लाई
पुलिस कैब से टक्कर होने के बाद टैंपो चालक गुस्से में आ गया और पुलिस अधिकारी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक एक ग्रामीण सेवा टैंपो और एक पुलिस वाहन के बीच शाम में टक्कर हो गयी. इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई और बाद में टैंपो चालक हिंसक हो गया. अधिकारी ने बताया कि टैंपो चालक ने धारदार हथियार से पुलिस अधिकारी के सिर पर हमला कर दिया. देखिए VIDEO…
