इन्हें बेस्ट कपल मानती हैं दीपिका पादुकोण, शादी के बाद रणबीर से है ये उम्मीद

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद से ही इंडस्‍ट्री का ये क्‍यूट कपल सुर्खियों में बना हुआ है. फैंस उनकी शादी और आगे की प्‍लानिंग के बारे में जानने के लिए खासा उत्‍साहित हैं. दीपिका और रणवीर पिछले कई सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. बीच में ऐसी अफवाहें भी आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन अब ऐसी अफवाहों को विराम देते हुए दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया है. हाल ही में दीपिका ने अपनी शादी को लेकर कई सारी बातें शेयर की. उन्‍होंने बताया कि हर लड़की की तरह वो भी अपनी शादी के लिए काफी उत्‍साहित हैं. उन्‍हें यकीन है कि उनकी लाईफ में कोई बदलाव नहीं होगा.

मां-पापा की फैन है दीपिका
बता दें कि इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने फेरवेट कपल के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं अपने मम्‍मी पापा की फैन हूं और चाहती हूं कि मेरी भी शादीशुदा जिंदगी मेरे मम्‍मी-पापा की तरह हो. गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे है. दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में होगी.

यह भी पढ़ें : शादी से पहले अमेरिका में एन्जॉय कर रही हैं प्रियंका, वायरल हुई ब्राइडल शावर पार्टी की Pics

शादी में डिजाइनर ड्रेस पहनेंगे रणबीर-दीपिका
दोनों शादी में सब्‍यसाची मुखर्जी के डिजायन किये गये ड्रेस में नजर आयेंगे. शादी इटली के लेक कोमो में होगी. 13 नवंबर को संगीत सेरेमनी होगी. शादी के बाद रिसेप्‍शन में डबल धमाल होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक रिसेप्‍शन मुंबई में होगा और दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंग्‍लुरू में आयोजित किया जायेगा.

फिल्मों की वजह से कैंसिल हुआ हनीमून
वहीं दीपिका और रणवीर लंबे समय के लिए हनीमून पर नहीं जायेंगे. सूत्रों के अनुसार, दोनों शादी के बाद थोड़े दिन के लिए हनीमून पर होगें, इसकी वजह रणवीर की आनेवाली फिल्‍म ‘सिंबा’ बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि वे शादी के बाद इस फिल्‍म की शूटिंग में बिजी होने जा रहे हैं. दीपिका और रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला : रामलीला’ के सेट पर मिले थे. ये इस फिल्‍म में दोनों ने एकसाथ काम किया था. शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्‍ती हुई और यह दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई.

बॉलीवुड की सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *