लखनऊ : इसी साल जून में निरस्त हुई सिपाही भर्ती परीक्षा गुरुवार से फिर शुरू हो रही है. इन परीक्षाओं के लिए प्रशासन की ओर से खास तैयारियां की गई हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इन परीक्षाओं के लिए 16 जिलों के 482 केंद्रों बनाए गए हैं. दो दिन में होने वाली इस परीक्षा में 41520 पदों के लिए कुल 975987 अभ्यर्थी शामिल होंगे.
एसटीएफ यूनिट बनाए हुए हैं नजर
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि परीक्षा की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा को लेकर यूपी एसटीएफ और इंटेलीजेंस यूनिट भी नजर बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें : दूल्हे ने की गाड़ी और चैन की मांग, तो दुल्हन के परिवार ने करवा दिया मुंडन
इन जिलों में बनाया गया है सेंटर
उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि इन परीक्षाओं के लिए लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, झांसी, मुरादाबाद और आजमगढ़ में सेंटर बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को एक पाली में दिन में तीन बजे से पांच बजे के बीच परीक्षा होगी जबकि 26 अक्तूबर को परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और शाम तीन बजे से पांच बजे के मध्य होगी.
सिपाही भर्ती
- सिपाही पीएसी 18000
- सिपाही नगारिक पुलिस (पुरुष) 18816
- सिपाही नागरिक पुलिस (महिला) 4704
- कुल अभ्यर्थी 975987
- प्रति पाली 325929
- कुल परीक्षा वाले जनपद 16
- कुल परीक्षा केंद्र 482
