कोरोना काल में प्रियंका गांधी की दरियादिली, किया ऐसा काम हो रही तारीफ

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट में मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज एक लाख मास्क लखनऊ भिजवाए हैं. कल से कांग्रेस के सिपाही मास्क का वितरण करेंगे. इससे पहले कई जिलों में राशन और लोगों को दवाएं भिजवा चुकी हैं. प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय हैं. उनके देख रेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहे हैं जिनके माध्यम से लोगों की मदद की जा रही है.

17 जिलों में चलाई जा रही रसोई

ललन कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ, गाज़ियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है. इसके साथ ही हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है.

47 लाख लोगों को पहुंचा राशन

प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है. उत्तर प्रदेश के बाहर 4 लाख अपने प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद की गई है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि मजदूर भाइयों का रेलवे किराया कांग्रेस पार्टी अदा करेगी.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *