लखनऊ: तमाम अटकलों के बीच योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह यूपी बीजेपी के नए मुखिया बन गए हैं. स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में अभी परिवहन मंत्री हैं. इससे पहले वो प्रदेश महामंत्री रहे हैं. स्वतंत्र देव मध्य प्रदेश का प्रभार भी संभाल चुके हैं.
स्वतंत्र देव सिंह का परिचय
मिर्जापुर जिले के रहने वाले स्वतंत्र देव बेहद सादगी वाले शख्स हैं. उन्का जन्म 13 परवरी 1964 को बेहद साधारण परिवार में हुआ था. बाद में जालौन को अपनी कर्म भूमि बनाया. संघ के भी सक्रिय सदस्य रहे हैं. उन्हें पीएम मोदी के खास सिपहसलाहारों में भी गिना जाता है.
