LIVE: अयोध्या मामले पर आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मध्यस्थता पैनल की रिपोर्ट पर होगी नजर

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: अयोध्या भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करने वाली है. सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ गुरुवार सुबह 10:30 बजे सुनवाई शुरू करेगी. कोर्ट मध्यस्थता पैनल की रिपोर्ट देखने के बाद आदेश देगा. अगर कोर्ट पैनल मध्यस्थता प्रकिया बन्द करने को सही मानता है, तो कोर्ट 25 जुलाई से रोजाना सुनवाई का आदेश दे सकता है.

लाइव अपडेट्स

 

चीफ जस्टिस ने दिया था ये सुझाव
दरअसल, मुख्य न्याधीश जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने दोनों पक्षों को सुझाव दिया था कि, बेहतर होगा कि, दोनों पक्षकार इस मसले पर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करें. अघर इस मुद्दे पर बातचीत के जरिए सुलह की थोड़ी सी भी गुंजाईश दिखती है तो उसकी कोशिश होनी ही चहिए. और दोनों ही पक्ष इन हालात से अदालत को वाकिफ कराएं.

सरकार ने भी जमीन के लिए डाली है याचिका
इस मसले पर केंद्र सरकार ने भी एक याचिका दायर कर रखी है. केंद्र ने रिट पिटिशन के जरिए विवादित जमीन को छोड़कर बाकी जमीन से यथास्थिति हटाने की अपील की है. सरकार ने अदालत से कहा हा कि, 0.313 एकड़जमीन को छोड़कर बाकी की जमीन पर विवाद नहीं है इसलिए वो जमीन रामजन्मभूमि न्यास को लौटा दी जाए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *