इनकम टैक्स विभाग ने एक बडी कार्रवाई को अंजाम देते हुए यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद कुमार के खिलाफ बडी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है . इनकम टैक्स ने ककरीब 400 करोड की अनुमानित कीमत वाली बेनामी प्लॉट को अटैच कर लिया है . ये बेनामी प्लॉट दिल्ली से सटे नोएडा इलाके का मामला है . नोएडा में करीब 28,328 स्क्वायर मीटर का बेनामी प्लॉट का ये मामला है . जिसे इनकम टैक्स ने फिलहाल अटैच कर लिया है . इनकम टैक्स इन बेनामी संपत्तियों के खिलाफ पिछले काफी समय से तफ्तीश कर रही थी . जिसके बाद आज इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है . जिन बेनामी प्लॉट को अटैच किया गया है आज के दिन उस संत्तियों का बाजार मुल्य हलांकी 400 करोड से भी कई गुना मुल्य आंका जा सकता है .
आनंद कुमार इनकम टैक्स के राडार पर उस वक्त आए जब साल 2007 से लेकर 2012 के दौरान उनकी कई संपत्तियों में कई गुना बढोतरी देखी गई . उस वक्त आनंद कुमार की बहन उतरप्रदेश की मुख्यमंत्री थी . शुरूआती जांच के बाद इनकम टैक्स ने मामले की जांच में जुट गई और बाद में साल 2017 में इनकम टैक्स की टीम कई स्थानों पर छापेमारी भी की थी .
छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स की टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले थे , जिसमें कई बेनामी संपत्तियों की जानकारी भी थी . उसी के आधार पर इनकम टैक्स की टीम और विस्तार से इस मामले की जांच कर रही थी . इनकम टैक्स के सूत्रों की अगर मानें तो जांच के राडार पर 1350 करोड रूपये से ज्यादा की चल और अचल संपत्तियों को खंगाला जा रहा है , जिसका वास्ता आनंद कुमार उनकी पत्नी सहित परिवार के अन्य लोग हैं . हलांकी इस मामले में इनकम टैक्स को काफी सफलता भी मिल चुकी है , जिसके खिलाफ आने वाले वक्त में और भी कार्रवाई हो सकती है . इसके साथ ही आनंद कुमार जिन 12 कंपनियों के निदेशक हैं उन कंपनियों के खिलाफ भी तफ्तीश चल रही है .
क्योंकी इनकम टैक्स को इस बात की जानकारी और दस्तावेज मिले हैं जिसमें ये जानकारी मिली है की कई कंपनियों में काफी फर्जीवाडे को अंंजाम देते हुए करोडों रूपये के लेनदेन हुए हैं . कई ऐसे भी कंपनी के डिटेल इनकम टैक्स को मिले थे जो सिर्फ कागजों पर ही करोडों रूपये का खेल कर रही थी लेकिन वास्तिकता में कोई कंपुनी जमीन पर मौजुद ही नहीं थी . इऩकम टैक्स के सूत्रों के मुताबिक नोटबंदी के दौरान जब एक आम आदमी को पांच हजार -दस हजार रूपये भी बैंक में जमा करवाना मुश्किल हो रहा था , उस वक्त आनंद कुमार और उसके परिजनों के नाम पर करोडों रूपये बैंक में जमा करवाए गए थे . उस मामले में इनकम टैक्स अलग से एक मामला दर्ज करके मामले की तफ्तीश कर रही है .
इनकम टैक्स के बाद अब दूसरी जांच एजेंसी भी जल्द ही कार्रवाई कर सकती है . ईडी के सूत्रों की अगर मानें तो जल्द ही मनी लॉन्ड्रींग एक्ट के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकता है
