इन गांव जाने से पहले पुलिस को बता दें…मिलकर लूटते हैं गांववाले

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/मथुरा: बात सुनने में बेहद अटपटी लगेगी लेकिन हैरान और सावधान करने वाली भी है. क्योंकि यूपी, हरियाणा और राजस्थान में ऐसे कई गांव हैं जहां जाना खतरे से खाली नहीं है. इसी खतरे के मद्दनेजर पुलिस ने इन इलाकों के बाहर चेतावनी वाले बोर्ड लगाए हैं. इन बोर्ड पर पुलिस ने लिखा है कि, संबंधित गांव में किसी भी काम से जाने से पहले नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इन गांव में आप के साथ कुछ भी हो सकता है.

सस्ता सामान बेचने के बहाने बुलाकर करते हैं ठगी और अपहरण
पुलिस के मुताबाकि, मथुरा, हरियाणा, राज्स्थान सीमाओं से सटे कुछ गांव और वहां के रहने वाले लोग शातिर ठग है. इन सभी गांवों में एक से बढ़कर एक ठग है. ये लोग देशभर के लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं. और समय समय पर ठगी का तरीका भी बदलते रहते हैं. आजकल इनकी ठगी आधुनिक भी हो गई है. ये लोग पहले एक अच्छी वेबसाइट बनवाते हैं. और उश वेबसाइट पर सस्ते सामान बेचने की बात कहते है. इनके सामानों में भारी मात्रा में सस्ता लोहा, सोना, सोने की ईंट, कार, जेनरेटर, सीसीटीवी, बाइट, कोयला, स्कैप, ट्रक, डंपर आदि होते हैं. ये लोग अपनी वेबसाइट पर ऐसे कम रेट बताते हैं कि, 500 किमी दूर का व्यापारी भी इनके लालच में वहां पहुंच जाता है. गांव में पहुंचने पर गांव के ये लोग आपस में मिलकर उस व्यापारी को लूट लेते हैं.

अपहरण कर मांगते हैं फिरौती
कई बार तो ये लोग आने वाले व्यापारी और कारोबारी का अपहरण भी कर लेते हैं. कई राज्यों की सीमाओं से सटे गांवों के चलते इनका नेटवर्क भी बड़ा है. कई हादसों के बाद हरकत में आई पुलिस ने अब जगह जगह सावधानी के बोर्ड लगा दिए हैं. पुलिस खुद भी इन रास्तों पर खड़े होकर अनजान लोगों को इन गांव में जाने से रोकती है. मथुरा में बरसाना के गांवों के पास लगे बोर्ड पर पुलिस की चेतावनी लिखी है.

पुलिस की चेतावनी
‘अगर आप सस्ती सोनी की ईंट, लोहे के स्क्रैप, आरओ प्लांट, लिफ्ट, सीसीटीवी, जेनरेटर खरीदने इन गांव में जा रहे हैं तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है ये लूट का प्रयास है. ये गांव ठगों के हैं, अगर आप इस गांव में जा रहे हैं तो मथुरा पुलिस के बताकर जाएं’.

बरसाना पुलिस ने बोर्ड पर सहायता के लिए नंबर भी लिखा है. पुलिस के इस प्रयास की लोग खुले दिल से सराहना भी कर रहे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *