नई दिल्ली : भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान में भी खलबली मची हुई है. तमाम न्यूज चैनल कश्मीर को लेकर अपनी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहे हैं वहां की मीडिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर आलोचना कर रही है, भारत सरकार के इस इस ऐतिहासिक फैसले के बाद पाकिस्तानी मीडिया की रूदाली शुरू हो गई है. पाकिस्तानी मीडिया लगातार इस ऐतिहासिक फैसले के बारे में दलीलें दे रहा है. जानिए क्या कहते हैं पाकिस्तानी न्यूज बेवसाइट्स.
‘जियो टीवी’ लिखता है, भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेदअन 370 हटा दी है. कश्मीर में तनाव बढ़ गया है और यूएन ने भारत से अपील की है.

प्रमुख समाचार पत्र ‘डॉन’ लिखता है, ‘संसद में विरोध के बीच भारत ने कश्मीर को विशेष दर्जे को समाप्त करने के लिए प्रस्ताव पेश किया’ डॉन ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दिए गए बयान का उल्लेख किया है

प्रमुख समाचार पत्र ‘द नेशन’ ने भारत द्वारा एलओसी पर आतंकियों को मारने का जिक्र किया है. ‘द नेशन’ की बेवसाइट पर इमरान खान द्वारा बुलाई गई राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की बैठक का जिक्र किया गया है.

पाकिस्तान के प्रमुख न्यूज चैनल ‘शमा टीवी’ की वेबसाइट में लिखा गया है, ‘भारत ने कश्मीर के लिए विशेष दर्जा रद्द कर दिया है. इसने अपने संविधान के अनुच्छेद 35 ए और 370 को खत्म कर दिया है.’ वेबसाइट ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में दिए गए बयान का उल्लेख किया है.
