बुलंदशहर : यूपी के बुलंदशहर पुलिस ने दिल्ली एनसीआर में बाइक चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की है . बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर से चोरी की गई थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. बुलंदशहर के जहाँगीराबाद के रहने वाले मोहित, मनोज और हर्षित. जो दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर सहित एनसीआर मे भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर सस्ते दामों पर फर्जी आरसी बनाकर बेचने का कारोबार करते हैं.

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
पुलिस की माने तो पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर तीनों को उस समय गिरफ्तार कर लिया ,जब दिल्ली, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर से चोरी किए गए इन 6 बाइकों को बेचने के लिए जा रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे एक छुरी, कई कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है. तीनो पिछले 5 साल से अंतर राज्य वाहन चोर गैंग चला रहे थे. इस संबंध में एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी की तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है.
अपना यूपी के लिए बुलंदशहर से संवाददाता नीरज शर्मा की रिपोर्ट
