प्रयागराज: UPPSC के सदस्य ने दिया इस्तीफा- सूत्र

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में अधिकारियों की अनबन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ताजा घटनाक्रम में प्रयागराज में यूपीपीएससी के एक सदस्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, कुछ वक्त पहले इसी सदस्य ने आयोग में 5 सदस्यों की नियुक्ति की थी. नियुक्ति के कुछ वक्त बाद से ही सदस्य और अध्यक्ष के बीच मतभेद चल रहे थे.

ये भी पढ़े: इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

सीएम योगी के थे करीबी
सूत्रों का कहना है कि यूपीपीएससी के जिस सदस्य से इस्तीफा दिया है वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी करीबी थे. हालांकि इस्तीफा देने की स्पष्ट वजह क्या है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है.

यह भी पढ़ें : उत्तरप्रदेश की ये परीक्षाएं भी खट-खटाएंगी हाईकोर्ट का दरवाजा !

इस्तीफे की खबर पर मुहर लगाते हुए अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अभी इसे स्वीकार नहीं किया गया है. सदस्य से पहले बात की जाएगी और समस्या को जानने के बाद इसकी जांच की जाएगी. जांच के बाद ही सदस्य का इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *