गए थे आरोपी को पकड़ने मगर खींचने लगे फोटो, दारोगा को दबंगों ने जमकर पीटा

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को पकड़ने दारोगा सरताज खान और सिपाही आरोपी के गांव पहुंचे, मगर वहां आरोपी के भाई के साथ मोबाइल पर फोटों खींचवाने लगे जिसके बाद आरोपी का भाई चिल्लाया तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, भीड़ में से ही कुछ दबंगों ने दारोगा और सिपाही को जमकर पीटा

गांव नगला बजारा का है मामला
 अरनियां क्षेत्र के गांव नगला बंजारा गंगावली गए थे, जब आरोपी घर में नहीं मिला तो दरोगा ने उसके भाई की तस्वीर अपने मोबाइल में खींच ली जिसके बाद बवाल शुरु हो गया

नहीं चस्पा करने दिया कुर्की का नोटिस
रविवार को दरोगा सरताज खान और दो सिपाही कोर्ट की कुर्की नोटिस के साथ आरोपी की गांव पहुंचे थे, घर में आरोपी के न मिलने पर पुलिस ने घर के बाहर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया, तो आरोपी हरकेश के भाई ने ऐतराज जताया, जिसपर दरोगा ने हरकेश के भाई की अपने मोबाइल पर तस्वीर खींची जिसके बाद वह चिल्लाया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.  कई ग्रामीण एक साथ दरोगा और सिपाहियों पर टूट पड़े. दरोगा का आरोप है कि दबंगों ने उन्हें जमकर पीटा. उनकी वर्दी फाड़ दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने उन्हें भीड़ से बचाया. सरताज खां ने इस मामले में पंद्रह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *