धूमधाम से हुई थी शादी, 5 साल तक दोनों के बीच सब कुछ सही रहा, फिर एक दिन

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : कोतवाली मुरसान  के गांव बिचपुरी में एक शादीशुदा महिला के संग पति की हैवानियत का मामला सामने आया है. पीड़िता साधना ने ससुरालवालों मारपीट करने और फिर तेजाब पिलाए जाने का आरोप लगाया है.

5 साल पहले हुई थी शादी

बता दें मुरसान क्षेत्र के बिचपुरी निवासी चरनजीत और दलजीत की शादी पांच साल पहले इगलास थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी दो सगी बहनों मनीषा और साधना के साथ हुई थी. कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला. लेकिन अब दोनों भाई दोनों बहनों के साथ आए दिन मारपीट करते हैं. रविवार को भी साधना के साथ उसके पति दलजीत ने मारपीट की.

पिलाया टॉयलेट क्लिनर

आरोप है कि पति पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लड़ाई के दौरान उसे टॉयलेट में डालने वाला तेजाब पिला दिया गया. इस बात की सूचना आस-पास के लोगों ने साधना के मायके के लोगों को दे दी. जिसके बाद वह बिचपुरी पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल लेकर गए. यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया.

पुलिस कर रही जांच
आरोप है कि सूचना के बाद डायल 100 पुलिस भी गांव पहुंच गई. वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद महिला ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया है. अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. अगर तहरीर मिलती है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *