मैनपुरी में बीजेपी का शाक्य दांव, ‘बहू बनाम चेला’ हुआ मुकाबला!

अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

मैनपुरी/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की परिधी में 5 दिसंबर को होने वाले 3 सीटों के उपचुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है…मैनपुरी में डिपल यादव के नामांकन के बाद बीजेपी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं…।

क्या है तीनों सीटों का रण, मैनपुरी का समीकरण?
अब सिलसिलेवार तरीके से इन सीटों के समीकरण और उम्मीदवारों को देखें तो बीजेपी ने मैनपुरी में डिंपल यादव के सामने रघुराज शाक्य को उतारकर इस दंगल को और दिलचस्प बना दिया है…क्योंकि, मैनपुरी सीट पर जातीय समीकरण में यादव वोट जहां 4 लाख हैं तो वहीं बीजेपी की नजर करीब 3 लाख शाक्य, 2 लाख ठाकुर और बसपा उम्मीदवार ना होने पर दलित वोटों पर जमी हैं…यहां से ठाकुर जयवीर सिंह भी योगी सरकार में मंत्री हैं… 5 विधानसभा वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर मैनपुरी और भोगांव बीजेपी के खाते में हैं…वहीं बात करें शाक्य की तो पुराने समाजवादी रहे शाक्य, शिवपाल यादव के भी करीबी हैं….यानि, आंकड़ों के अंकगणित में बहुत आसान नहीं है डगर डिंपल यादव की…हालांकि, समाजवादी पार्टी के लिए सहानभुति का पलड़ा थोड़ा भारी है…।

खतौली पर भी पत्ते खोले…
उपचुनाव के इस दंगल में बीजेपी ने खतौली सीट पर भी पत्ते खोल दिए हैं…बीजेपी ने बिक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है…तो वहीं सपा-रालोद गठबंधन से लोनी वाले मदन भैया मैदान में हैं….जयंत चौधरी यहां जाट-गुर्जर और मुस्लिम समीकरण से जीतने की जुगत में हैं तो बीजेपी के लिए 73 फीसदी हिंदू बनाम 27 फीसदी मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण जीत का सबब बन सकता है…।

आकाश के आने से रोचक हुआ रामपुर का रण
और सबसे रोचक रण हैं रामपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव…क्योंकि, बीजेपी ने जहां उन्ही आकाश सक्सेना पर दांव खेला है…जो आजम खान के इस अंजाम के पीछे रहे हैं…आजम खान को जेल पहुंचाने से लेकर विधायकी छिनने तक आकाश का अहम रोल रहा है…हालांकि, सपा से यहां अभी कोई उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ है…लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद आजम खान के लिए रामपुर का रण आसान तो नहीं रहा है…।

3 सीटों का दांव, किसका चलेगा

बहरहाल, 1 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों के इस उपचुनाव में सबके अपने-अपने दावे और दांव हैं…खतौली और रामपुर के साथ-साथ सभी की निगाहें मैनपुरी की महाभारत पर जमी हैं…क्योंकि, शाक्य और शिवपाल यादव यहां समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है…?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *