लखनऊ: डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते कदम बढाते हुए यूपी सरकार ने सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक और छात्र दोनों की हाजिरी को बायोमेट्रिक करने का फैसला लिया है. सोमवार को जारी निर्देश के अनुसार, अब सारे प्राइमरी और जूनियर स्कूलों के प्रधानाचार्यों को एक टैबलेट दिया जाएगा. इस टैबलेट में स्कूल में आने वाले हर टीचर और स्टूडेंट की हाजिरी का पूरा हिसाब रखा जाएगा.
राज्य और जिला स्तर पर होगा कंट्रोल रुम
छात्रों और अध्यापकों की हाजिरी में किसी तरह की कोई गड़बड़ ना हो इसके लिए राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाएं जाएंगे.
टैबलेट में स्कूलों की निगरानी से संबंधित सारे ऐप होंगे. टैबलेट की खरीद के लिए सर्व शिक्षा अभियान ने तैयारियां शुरू कर दी है. 159043 हेडमास्टरों, 880 ब्लॉक रिसोर्स सेंटरों और 4400 एबीआरसी को यह टैबलेट दिए जाएंगे.
