अयोध्या/लखनऊ: विवादित बयान देने के बाद फंसे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगने के बाद उन्हें भगवान याद आ रहे हैं. मंगलवार को बजरंगबली के दर्शन करने के बाद आज (17 अप्रैल) अयोध्या जाएंगे.
हनुमानगढ़ी मंदिर में करेंगे विशेष पूजा
अयोध्या में योगी आदित्यानथ हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के बाद विशेष पूजा करेंग. इसके बाद योगी आज रामलला के दर्शन भी करेंगे. फिर उनका संतों से मुलाकात का कार्यक्रम है. संयोग से आज महावीर जयंती का शुभ मुहूर्त भी है.
