लखनऊ : सदियों से हिंदू मुसलमानों के बीच तनाव पैदा करने वाली अयोध्या से राहत की खबरें आईं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है, दरअसल अयोध्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने राम जन्मभूमि न्यास कार्यशाला में कार सेवा का बिस्मिल्लाह किया. जिसको लेकर वह काफी उत्साहित दिख रहे हैं. राम मंदिर समर्थक बबलू ख़ान अपने दर्ज़नों मुस्लिम समर्थकों के साथ मंगलवार राम जन्मभूमि न्यास के कार्यशाला पहुंचे और वहां पर पत्थरों पर लगी काइयों को अपने समर्थकों के साथ साफ किया.
अयोध्या में होगा मंदिर निर्माण
कार सेवा शुरु करने वाले बबलू ख़ान ने कहा कि हमें उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फ़ैसला आएगा और राम मंदिर का निर्माण होगा. राम मंदिर निर्माण में पत्थरों पर लगी काई से बाधा उत्पन्न हो सकती है इसलिए हम लोग पत्थरों की काई को साफ करने के लिए कार सेवा जारी रखेंगे. कार्यशाला में मुस्लिम समर्थकों के साथ अयोध्या के संत समाज के लोग भी दिखे. रामलला के सम्मान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कार्यशाला में गगनभेदी नारों के उद्घोष के साथ पत्थरों की सफाई की.
हिंदू संगठनों ने किया फैसले का स्वागत
मुसलमानों द्वारा कार सेवा के फैसले का हिंदू संगठनों से स्वागत किया है, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी ने मुस्लिम समाज द्वारा उठाए गए इस क़दम का स्वागत करते हुए कहा कि इन पत्थरों पर की गई नक़्क़ाशी बहुत ही बारीकी से की गई है और इसमें काफी लंबा समय लगा है. इस कार्य को पूरा करने के लिए प्रशिक्षित महिला मजदूर आएंगी जिनसे बातचीत की जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे पूरे देश में सकारात्मक संदेश जाएगा.
‘मंदिर पर हिंदू मुसलमान एक’
राम मंदिर के लिए अब मुस्लिम समाज के लोग भी हमारे साथ हैं. अब वह दिन दूर नहीं जब जल्द राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने वाले लोग राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं जब भी राम मंदिर का निर्माण होगा तो मुस्लिम समाज के लोग उसमें बढ़-चढ़कर योगदान देंगे.
एक नजर इधर भी….
सिर्फ अखिलेश नहीं बल्कि इन मंत्रियों से भी छिनी जाएगी Z सिक्योरिटी, देखिए पूरी लिस्ट
राम मंदिर मामले पर रोजाना सुनवाई के फैसले से खुश होकर योगी अयोध्या को दे रहे ये सौगात
Raksha Bandhan 2019 : राखी पर हैं भाई-बहन से दूर, तो इन मैसेज से करिए भाई और बहन को Wish
गंगा जल की तरह नागा साधु के चरण रज को संभाल कर रखते हैं श्रद्धालु, माना जाता है शुभ
