लखनऊ: बुधवार को योगी कैबिनेट का पहला विस्तार होना है. उससे पहले ही तमाम तरह की चर्चाएं जोरों पर है. मंत्रिमंडल में पेरबदल से एक दिन पहले ही वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया.
कई मंत्रियों के पद घटने के कयास
इस मंत्रिमंडल में कई लोगों का कद घटने और कई लोगों को बड़ा पद मिलने की उम्मीद है. लेकिन एक अचानक से एक और चर्चा ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है.
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले UP सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा
ये हो सकते हैं तीसरे डिप्टी सीएम!
उत्तर प्रदेश कैबिनेट में अभी सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम भी है. इनमें केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा हैं. लेकिन एकाएक अब तीसरे डिप्टी सीएम की चर्चा भी सियासी गलियारों में सुनाई दे रही है. सूत्रों के मुताबिक गोंडा से आने वाले एक विधायक जो अभी सरकार में मंत्री है वो तीसरे डिप्टी सीएम हो सकते हैं. सात बार के ये विधायक बीजेपी के पुराने सिपाही हैं पढ़ाई के दौरान ही ये जनसंघ के लिए भी ये सक्रिय थे.
