बलिया में फिर दरिंदों का शिकार बनीं महिला, ऐसे उतारा मौत के घाट

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया से एक मामला सामने आया है जहां चंद रुपये और जमीन जायदाद के लिए रिश्तों की भेंट चढ़ा दी गई. जमीन के लालच में आकर पहले तो रिश्तों में फुट पड़ी और फिर क़त्ल हुआ. महिला अपने घर से कुछ दूरी पर ही शौच करने के लिए गई थी जिस दौरान उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई.

पूरा मामला बलिया जनपद के नगरा क्षेत्र के खरूवाव गाँव का है जहां 34 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. वहीं इस मामले में महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी शौच के लिए बाहर गई थी उस दौरान उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

वहीं इस मामले में मृतिका के पति ने अपने ही सगे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है उनका कहना है कि दोनों परिवारों में पहले से ही विवाद चल रहा था जिसके चलते उसकी पत्नी की हत्या की साजिश रची गई है. इसी के साथ घटनास्थल पर खून कि निशान, महिला के कुछ कपड़े और मंगल सूत्र पड़ा हुआ मिला है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से गला काट कर की गई है और घर से कुछ ही दूरी पर खेत में महिला का शव पड़ा मिला है. वहीं मृतिका के पति ने अपने भाई पर आरोप लगाया है और मामला जमीनी विवाद का हो सकता है. फिलहाल मृतिका के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रहा है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं|

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *