नई दिल्ली: न्यू इंडिया के इस दौर में आजकल हर कोई ATM का इस्तेमाल जरुर करता है. बैंकों की लंबी लाइन से हटकर ATM से किसी भी वक्त पैसा निकालना हर किसी को आसान लगता है. जब भी किसी को जरुरत पड़ती है वो ATM से जाकर आसानी से अपना पैसा निकाल लेता है. जरुरत के समय पर ये सुविधा सहूलियत भी देती है. लेकिन शायद अब ऐसा ना हो. और आप एक ही समय में दो बार ATM से पैसे ना निकाल पाएं.
क्यों हो रहा ऐसा…

दरअसल, जैसे-जैसे ATM का इस्तेमाल बड़ रहा है वैसे-वैसे ATM को लेकर होने वाली धोखाधड़ा लगातार बढ़ रही है. इस धोखाधड़ी पर रोकथाम के लिए दिल्ली स्टेट लेबल बैंकर्स ने एख सुझाव दिया है कि, दो ATM ट्रांजक्शन के बीच 6 से 12 घंटे का अंतर होना चाहिए. अगर ऐसा हुआ तो एक बार पैसा निकालने के बाद कोई भी शख्स एक तय समय तक दोबारा पैसा नहीं निकाल पाएगा.
18 बैंकों के प्रतिनिधियों की बैठक में सुझाव
SLBC की इस बैठक में करीब 18 बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए इस बैठक में धोखाखड़ी को रोकने के सुझावों पर बड़ी चर्चा हुई. इस बैठक में ये भी सुझाव दिया गया कि, नेटबैंकिग की तरह ATM से पैसा निकालते वक्त भी धारक के मोबाइल पर OTP की सुविधा लागू की जाए. इसके अलावा बैंको को सेंट्लाइज्ड करने का सुझाव भी इस मीटिंग में रखा गया. हालांकि, कई बैंक पहले से ही इस व्यवस्था को अपना चुके हैं. वही इस मीटिंग में एक सुझाव ये भी आया कि, ज्यादातर धोखाधड़ी रात से लेकर सुबह के समय होती है ऐसे में इस वक्त में भी पैसे निकालने को लेकर कोई नियम बनना चाहिए. एक रेख खींचनी चाहिए.
