ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है. आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं. 28 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. ये जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल…
मेष- आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आपका आने वाला समय थोड़ा कष्टकारी रहेगा. परिवर के लोगों का साथ प्राप्त होगा. छात्रों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी.
वृषभ- आज पानी से सावधान रहें. आपको खतरा होने का योग है. घर में तनाव का माहौल बना रहेगा. सभी रूके कार्य बनते चले जाएंगे. आपको धन लाभ हो सकता है.
मिथुन- आज छात्रों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी. आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है. अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आपका मन प्रसन्न रहेगा.
कर्क- आज अपनी वाणी पर संयम रखें. आप सांसारिक विषय किनारे रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे. समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.
सिंह- आज किसी तरह की गलतफहमियों का शिकार होने से बचें, वरना नुकसान होगा. दांपत्यजीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
कन्या- आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिस वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. आपकी रूचि धर्म की ओर बढ़ेगी.
तुला- आपको आज दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा. आपको कार्यों में लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छे वक्त व्यतीत करेंगे.
वृश्चिक- आज आपके मन में नकारात्मक विचार आएंगे. आप कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचें. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. जीवसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
धनु- आज परिवार में विसंवादिता का माहौल बना रहेगा. मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे. आपको धन लाभ होगा. हर काम में सफलता हासिल होगी.
मकर- आज वाहन चालते समय ध्यान रखें. आपकी सेहत ठीक रहेगी. माता-पिता की सेहत खराब हो सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा.
कुंभ- आज आपको धन लाभ होने का योग है. आपको हर कार्य में सफलता हासिल होगी. तन-मन से खुश महसूस करेंगे. नए लोगों से मुलाकात का अवसर मिल सकता है.
मीन- आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. घर में शांति का वातावरण बना रहेगा. आपको अचानक से धन लाभ होगा. किसी भी तरह का महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें.
