मुंबई: अभिनेता होस्ट मनीष पॉल जहाँ जाते है वे अपना जलवा वहाँ बिखेर देते है , फिर वह कोई भी जगह हो. वे अपने खुशमिजाज स्वभाव से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते है. मनीष की हर पोस्ट में कुछ न कुछ मजेदार होता है और वे अक्सर मजेदार चीजे करते रहते है. हाल ही में यह खबर आयी थी कि मनीष पॉल फ़िल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले है. अब खबर यह है कि मनीष पॉल चंडीगढ़ पहुंच चुके है , और वे फ़िल्म की स्टार कास्ट कियारा आडवाणी, वरुण धवन , अनिल कपूर और नीतू कपूर से जुड़ चुके है.
चंडीगढ़ से है खास जुड़ाव
मनीष को जब कभी मौका मिला है वे चंडीगढ़ आये है और इस बार और भी खास है क्योंकि वे अपनी आगमी फ़िल्म की शूटिंग करणे आये है. मनीष ने तस्वीर को साझा करते हुए पोस्ट किया ‘ मेरी माँ हमेशा कहतीं है, #जुग जुग जियो , तो यह होना ही था. मेरा पहला दिन @ धर्मा मूवीज के साथ पहली फ़िल्म सुपर एक्सायटेड और थ्रिल हु अनिल कपूर सर , नीतू मैम, कियारा, वरुण , प्राजक्ता कोली औऱ निर्देशक राज मेहता के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर.
किरदार का होगा जल्द खुलासा
फ़िल्म जुग जुग जियो में मनीष एक महत्वपूर्ण किरदार में है जिसका खुलासा जल्द ही होगा. मनीष को फ़िल्म में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित है और उनकी इस फ़िल्म का इन्तेजार बेसब्री से कर रहे है, वैसे ही पंजाब में मनीष के होने की खबरों से मनीष पंजाब के फेन्स भी बहुत खुश है.
