नई दिल्ली : सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल अब किसी परीचय की मोहताज नहीं, हर कोई उनकी आवाज का दीवाना है, हाल ही मैं उन्होंने संगीतकार हिमेश रेशमिया के संग एक गाना भी गया है जिसके लिए बताया जा रहा है हिमेश रेशमिया ने उन्हें अच्छी खासी फीस भी दी है. मगर अब कोई ऐसी मीडिया रिपोर्ट आ रही हैं जिसमें बताया जा रहा है दबंग भाईजान सलमाख खान ने उन्हें 55 लाख का फ्लैट गिफ्ट किया है
फिल्म में गाने का भी दिया मौका
सलमान खान की दरियादिली के किस्से कम नहीं हैं. ये अपने फैंस की चाहत पूरी करनी हो या किसी जरूरतमंद की मदद करनी हो बॉलीवुड के दबंग खान इसमें हमेशा आगे रहते हैं, मगर अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इंटरनेट सेंसेशन बनी रानू मंडल को सलमान खान ने हाल ही में 55 लाख का आलीशान घर गिफ्ट किया है. घर गिफ्ट करने के अलावा सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म दबंग 3 में भी गाने का मौका दिया है.
क्या कहा सलमान खान ने ?
महंगे घर गिफ्ट करने की खबरें कई वेबसाइटों पर छपी है, मगर इस खबर पर अभी तक सलमान खान का कोई बयान नहीं है. ना ही रानू मंडल ने घर के बारे में मीडिया को कुछ बताया है तो कहा जा सकता है ये सिर्फ कोरी अफवाह और फेक न्यूज के अलावा कुछ नहीं
