नई दिल्ली. नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 21 November 2021)

परिवार और कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे व्यवहार से विवाद टाल सकेंगे. वाणी पर संयम नहीं होने से किसी के साथ मतभेद होने की आशंका रहेगी. मित्रों से लाभ होगा. मन में तनाव होगा और नकारात्मक विचार आएंगे. कमाई से ज्यादा धन खर्च होगा. खान-पान में संयम रखना पड़ेगा. गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग के योग हैं और आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 21 November 2021)

पक्के विचारों के साथ आज आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे. धन निवेश से जुड़ी आर्थिक योजना बना सकते हैं. अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ा सकेंगे. कपड़े-गहने, कॉस्मेटिक और मनोरंजन के लिए धन खर्च होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. गणेशजी की कृपा से उत्तम दांपत्य जीवन की अनुभूति करेंगे. धन लाभ योग हैं. दोस्तों से मिलने के लिए कोई छोटी यात्रा हो सकती है.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 21 November 2021)

आपकी रूखी वाणी या व्यवहार से आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है. परिजनों तथा सगे- संबंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा. बीमारी या दुर्घटना की आशंका है, इसीलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी. खर्च बढ़ सकता है. आज मौज- शौक तथा मनोरंजन के लिए ज्यादा खर्च होगा. गणेशजी की मानें तो आज अपना दिमाग शांत रखें.
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 21 November 2021)

आर्थिक निवेश और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है. व्यापार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय के स्रोत में वृद्धि होने से आप आनंद और संतोष की भावना का अनुभव करेंगे. मित्र, जीवनसाथी और संतान से शुभ समाचार मिलेगा. गणेशजी के आशीर्वाद से मांगलिक काम होंगे. आज आपके मन में रोमांस चरम पर रहेगा जिससे वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 21 November 2021)

आज नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक दिन है. आपके कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों पर प्रभाव जमा सकेंगे. भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका काम आसानी से पूरा होगा. सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे. पदोन्नति की संभावना रहेगी. गणेशजी की कृपा से जमीन तथा वाहन-संबंधी कामकाज के लिए आज अनुकूल समय है. स्पोर्ट्स और कला क्षेत्र के जातकों के लिए उत्तम समय है.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 21 November 2021)

आपका आज का दिन धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा. किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बनेंगे. विदेश जाने के लिए अवसर निर्मित होंगे. भाई-बंधुओं से लाभ होगा. ऑफिस में अधिकारियों से विवाद ना करें और अपने गुस्से पर काबू रखें. गणेशजी कहते हैं कि आज आर्थिक लाभ होगा. शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी. आज विवाह योग्य जातकों के विवाह तय होने के योग हैं.
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 21 November 2021)

आकस्मिक धन लाभ होने का दिन है. आध्यात्मिकता और योग-ध्यान के लिए आज उत्तम समय है. गणेशजी का कहना है कि आज नए काम शुरू न करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा. गुप्त शत्रु आपका कुछ बुरा करने की कोशिश करेंगे. कुछ नए दोस्तों से सावधान रहें. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है. पूजा-पाठ आज आपके मन को शांति देगी. पिता से आशीर्वाद मिलेगा.
वृश्चिक राशिफल (Vrischik Rashifal, 21 November 2021)

आज आपके लिए बदलाव का दिन है. आज मित्रों और परिजनों के साथ मौज-मस्ती, मनोरंजन में आपका दिन बीतेगा. समाज में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए कपड़े और नए वाहन की खरीदारी हो सकती है. गणेशजी की मानें तो भागीदारी से लाभ होगा. दांपत्य जीवन के बहुत अच्छे क्षणों का अनुभव करेंगे. प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा और धन नौकरी और व्यापार से धन लाभ होगा.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 21 November 2021)

आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में सुख- शांति और आनंद का माहौल होगा. नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कार्य में सफलता और यश मिलेगा. गणेशजी का कहना है कि आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. ननिहाल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा. शत्रुओं और विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. संयमित वाणी से कुछ गलत होने से रोक सकते हैं.
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 21 November 2021)

आज आपका मन चिंता और तनाव के कारण आप किसी भी ठोस निर्णय पर नहीं आ सकेंगे. आज गणेशजी द्वारा आपको महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है. भाग्य का साथ ना मिलने से निराशा होगी. संतान और घर पर बुजुर्गों के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता होगी. ऑफिस में उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी. गलत जगह पर खर्च होंगे. संतान के साथ मतभेद हो सकता है.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 21 November 2021)

आपको मानसिक तनाव और बेचैनी का अनुभव होगा. भविष्य के लिए धन निवेश करने के लिए अच्छा समय है. कॉस्मेटिक, गहने और वस्त्रों में खर्च होगा. माता से आशीर्वाद मिलेगा. गणेशजी की मानें तो जमीन, मकान और वाहन का सौदा करते समय सावधानी बरतें. विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है. इसका ध्यान रखें कि, आज सार्वजनिक रूप से मानहानि न हो. मित्रों से मुलाकात होगी.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 21 November 2021)

आज पक्के विचार आपके महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायक बनेगी. आपकी इमेजिनेशन और क्रिएटिविटी बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ रोमांस और नजदीकी बढ़ने से मन खुश रहेगा. आज आप किसी छोटी यात्रा या पिकनिक पर जा सकते हैं. भाई- बहनों से लाभ होगा. गणेशजी के आशीर्वाद से किसी के साथ नए रिश्ते में बंधेंगे. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. आपके व्यवहार से आज नए दोस्त बना सकेंगे.
