दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी एटा की बेटी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

एटा– सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम हरिकिशन पुर उर्फ खामिनी में विवाहिता की अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया.

1 साल पहले हुई थी शादी

दरअसल थाना औंछा जनपद मैनपुरी के ग्राम निवासी भूमिराज उर्फ भूरे ने अपनी बेटी राजकांती की शादी सुधीर पुत्र राजबहादुर निवासी हरिकिशन पुर के साथ मार्च 2019  में हिन्दू रीति रिवाज के साथ की थी शादी में दान दहेज भी दिया गया था. लेकिन सुधीर व परिवारियों की अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए राजकांती के साथ आये दिन मारपीट करते रहते थे.

दहेज ना मिलने पर कर दी हत्या

जिसके लिए मायके पक्ष के लोगों द्वारा कई बार समझाया बुझाया भी गया. लेकिन आज सुधीर व परिवारियों द्वारा राजकांती की हत्या कर दी. और सभी परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए गांव के ही एक शख्स ने लड़की के पिता भूमिराज को राजकांती की हत्या की खबर दी. पिता सहित गांव के कुछ लोग घटना स्थल पर पहुंच गए. सकीट पुलिस को सूचित किया. पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है.

7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिता भूमिराज द्वारा पति सुधीर व पिता राजबहादुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है. वही पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या करने वाले अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *