AMU में बीजेपी विधायक का बेटा हुआ रैगिंग का शिकार

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ :  रैगिंग टास्क फोर्स के गठन के बावजूद राज्य में रैगिंग की घटनाएं कम नहीं हो रहीं, ताजा मामला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का है, यहां बीजेपी विधायक के बेटे को रैगिंग का शिकार होना पड़ा है. यूनिवर्सिटी के विदेशी भाषा विभाग में बीजेपी विधायक के बेटे के साथ रैगिंग करने का मामला सामने आया तो खूब हंगामा हुआ. आरोप है विधायक के बेटे के साथ गाली-गलौज की गई और अन्य छात्रों के साथ मारपीट भी की गई.

पहली क्लास में ही रैगिंग हुई

जानकारी के मुताबिक, जब वह बुधवार को पहली बार क्लास लेने के लिए गया तो वहां 15-20 सीनियर छात्र-छात्राएं क्लास में आ गए और उनके साथ रैगिंग करने लगे. रैगिंग में उनके साथ काफी अभद्रता की गई और जब विजय सिंह ने इसका विरोध किया तो मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया. यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने एंटी रैगिंग कमेटी को जांच सौंप दी है.

इसी साल लिया है दाखिला

दरअसल बीजेपी विधायक के बेटे विजय कुमार सिंह ने इसी साल विदेशी भाषा विभाग में स्पेनिश भाषा में दाखिला लिया है. पीड़ित छात्र ने थाना सिविल लाइंस में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत भी की है. इस मामले में जब प्रॉक्टर और दूसरे अधिकारियों को फोन पर सूचना दी गई तो उन्होंने सीनियर छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. करीब 1 घंटे बाद फिर से वह लोग दोबारा क्लास में पहुंचे और गाली-गलौज और मारपीट फिर से करने लगे. जिसके बाद हंगामा बढ़ गया और विजय सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ डॉक्टर ऑफिस और थाना सिविल लाइंस में शिकायत की है.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *