लखनऊ: मुलायम सिंह यादव के आह्वान के बाद शनिवार को अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि, वो सोमवार यानि 9 तारीख को आजम खान के रामपुर में धरना प्रदर्शन देने जाएंगे. लेकिन सोमवार की सुबह खबर आई कि, अखिलेश यादव का रामपुर का दौरा रद्द हो गया है.
अखिलेश बोले इस वजह से नहीं गया
अपना दौरा रद्द होने का ठीकरा अखिलेश यादव ने प्रशासन पर फोड़ा है. अखिलेश यादव ने कहा है कि, इस दौरे के लिए प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी. जिला प्रशासन को सबकुछ लिखकर दिया था. बताया था कि, किन-किन से मिलना है. लेकिन डीएम साहब ने अनुमति नहीं दी. प्रशासन ने कहा कि, इन दो दिन आप केवल होटल जा सकते हैं. मैने मोहर्रम और गणेश विसर्जन की वजह से दौरा रद्द कर दिया है. अब 13 और 14 तारीख को रामपुर जाउंगा.
डीएम एक्सटेंशन चाहते हैं: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, आजम खान कद्दावर नेता हैं रामपुर में बीजेपी के हराया है इसलिए आजम खान को बेवजह परेशान किया जा रहा है. यूनिवर्सिटी में अड़ंगा अटकाया जा रहा है. ये सब शासन प्रशासन के दवाब में हो रहा है, अखिलेश यादव ने डीएम पर बड़ा आरोप लगात हुए कहा है कि, रामपुर के डीएम एक्सटेंशन चाहते हैं इसलिए सरकार को खुश करने के लिए वो ये सब कर रहे हैं.
